सरकारी अस्पतालों के हैंडपंप व सप्लाई पानी के भरे गए नमूने

सरकारी अस्पतालों के हैंडपंप व सप्लाई पानी के भरे गए नमूने

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर जिले के अस्पतालों में मरीजों के लिए पेयजल की गुणवत्ता की जांच शुरू की गई है। जल निगम की टीम ने विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जल के नमूने एकत्र किए हैं। पानी की जांच में...

Oct 28, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

बलरामपुर, संवाददाता। जिला अस्पतालों में मरीजों एवं तीमारदारों के लिए उपलब्ध कराए गए पेयजल की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जल निगम प्रयोगशाला की टीम ने तीन जिला अस्पताल सहित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे हैंडपंप व पाइप लाइन की टोटी से जल के नमूने एकत्र किए हैं। जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला उतरौला में संचालित है। यहां जिले भर से पेयजल के नमूनों की जांच की जाती है, ताकि प्रदूषित जल मिलने पर वहां लोगों को सतर्क किया जा सके। जल निगम की टीम ने अब अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पानी की जांच के लिए अभियान शुरू किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रयोगशाला प्रभारी शिवाजी, सहायक राहुल कुमार व सैंपलिंग सहायक देवेश कुमार यादव ने जिला मेमोरियल असपताल, जिला महिला अस्पताल व संयुक्त जिला अस्पताल में कई स्थानों से पेयजल के नमूने एकत्र किए हैं। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में भी टीम ने दो नमूने एकत्र किए हैं। अब पानी के इन नमूनों की जांच की जाएगी। इसमें आर्सेनिक, लेड, आयरन व अयस्क सहित 13 पैरामीटर की जांच होगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो उस जल को पीने से मना कर दिया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। लैब प्रभारी शिवाजी ने बताया कि आज 80 प्रतिशत बीमारी दूषित जल पीने से ही होती है। इसलिए सभी को स्वच्छ पेयजल ही पीना चाहिए। अस्पताल में मरीज व तीमारदारों की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में उन्हें हैंडपंप व पाइप लाइन का ही पानी पीना पड़ता है। मरीजों एवं तीमारदारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच करनी जरूरी है।