सफाई के जिम्मेदार बने बेपरवाह

सफाई के जिम्मेदार बने बेपरवाह

संक्षेप:

Balrampur News - कमदा गांव में सफाई न होने से गलियों और मुख्य मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चोक नालियों से गंदा पानी बहता रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण प्रशासन से नियमित सफाई की...

Dec 28, 2024 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत कमदा गांव में सफाई न होने से गांव की गलियों के साथ मुख्य मार्गों पर गदंगी का अंबार लगा हुआ है। गांव में बनी नालियां चोक होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बहता रहता है। सफाई कर्मी व विभागीय अधिकारी अपनी प्राथमिकता को दिखाकर गांवों के स्वच्छ होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। सफाई अभियान को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिसे मिली है वही बेपरवाह हैं। नियमित साफ-सफाई एवं कचरे का उठान न होने से गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लोगों का सता रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कमदा गांव में नियमित साफ-सफाई व कचरे का उठान न होने से उठने वाली दुर्गन्ध के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बजबजाती नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों के सामने एवं सड़कों पर बहता रहता है। गांव मे गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण बृजलाल, रामजागे, हुसेनी, पुष्पादेवी, महंगू, अजीमुल्ला, हासिम, कासिम, कलाम, मनौवर, मुजफ्फर सलीम, बडकऊ व रफीक आदि लोगों ने गांव में नियमित सफाई कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। इस संबंध मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कलीम खान ने बताया कि नालियों पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिसके चलते नालियों की सफाई कराने में काफी दिक्कतें होती हैं।