Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsVoter Registration for Teacher Constituency in Balrampur Deadline Approaches

शिक्षक निर्वाचन सूची में छह नवंबर तक नाम शामिल करा सकते हैं मतदाता

संक्षेप: Balrampur News - बलरामपुर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। वंचित मतदाता 6 नवंबर तक फार्म-19 भरकर अपने नाम शामिल करा सकते हैं। फार्म संबंधित तहसील मुख्यालय या कालेज में जमा करने...

Wed, 15 Oct 2025 03:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on
शिक्षक निर्वाचन सूची में छह नवंबर तक नाम शामिल करा सकते हैं मतदाता

बलरामपुर,संवाददाता। शिक्षक निर्वाचक नामावली के मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। सूची से वंचित मतदाता अपना नाम छह नवंबर तक शामिल करा सकते हैं। इसके लिए फार्म-19 को अपने तहसील मुख्यालय या फिर एमपीपी इंटर कालेज सदर व स्वतंत्र भारत इन्टर कालेज तुलसीपुर में भी जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद फार्म मान्य नहीं होंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मण्डलायुक्त गोरखपुर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नोटिस जारी कर दी गई है।

30 सितम्बर से शिक्षक निर्वाचक नामावली के मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन 15 व दूसरा प्रकाशन आगामी 25 अक्टूबर को होगा। बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत होने के पात्र प्रत्येक व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण फार्म-19 को आगामी 06 नवम्बर तक या उससे पहले भरकर अपने-अपने तहसील मुख्यालय, अपने सम्बन्धित विकासखण्ड कार्यालय तथा एमपीपी इंटर कालेज बलरामपुर एवं स्वतंत्र भारत इन्टर कालेज तुलसीपुर में जमा कर सकते हैं। कहा कि जनपद में शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 10 मतदेय स्थल निर्धारित हैं। निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म-19 भरकर अपने मतदान केन्द्र पर उपरोक्त तिथियों तक जमा कर सकते हैं।