दंपती को घर में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के ग्राम परशोहिया में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक महिला और उसके पति पर हमला कर दिया। पुलिस ने दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह घटना शादी के टूटने के बाद हुई।

दंपती को घर में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी

​बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशोहिया में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन युवकों ने एक महिला और उसके पति पर हमला कर दिया तथा उन्हें घर में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पीड़िता नूरैन खातून पत्नी मारूफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 7 मई को उनकी बहन की शादी थी।

बारात बकोली राजपुर से आई थी। शादी समारोह के दौरान विदाई से पहले बारातियों और घरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की की विदाई नहीं हो सकी और शादी टूट गई। पीड़िता के अनुसार, शादी टूटने के बाद जब वह 15 मई को अपने मायके परशोहिया वापस आईं, तो अगले दिन गांव के ही सद्दाम, अरमान और रिजवान पुत्र मुस्लिम ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पति मारूफ को घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने मारूफ को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। शोर सुनकर जब नूरैन खातून अपने घर से बाहर निकलीं, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया। जान बचाने के लिए दंपती घर के अंदर भाग गए और दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने घर को बाहर से बंद कर दिया। लगातार दरवाजा पीटते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। भयभीत दंपती ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का दरवाजा खुलवाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम, अरमान व रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।