​बीच-बचाव करने आए युवक व महिला को लाठी-डंडों से पीटा, तीन नामजद

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के गांव बैरिया सुरजनपुर में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मो० रजा ने विवाद को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर और एक महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​बीच-बचाव करने आए युवक व महिला को लाठी-डंडों से पीटा, तीन नामजद

​बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया सुरजनपुर में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा। विवाद शांत कराने पहुंचे युवक व एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मो० रजा पुत्र फतेह मोहम्मद की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 22 मई को गांव में नाशिर के पुत्र आशिक अली व चांद अली पुत्र समीउल्ला के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे मो० रजा ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आशिक अली, चिरकोली पुत्र सुमाई व नगरी पुत्र चिरकोली ने मिलकर मो० रजा पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शबाना पत्नी हनीफ को भी मारा-पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मो. रजा की तहरीर पर आशिक अली, चिरकोली व नगरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।