Balrampur News: संचारी अभियान में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांव में गंदा पानी बहने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पंचायत सचिवालय पर सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति का आरोप लगाया। जिलाधिकारी से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।

Balrampur News: संचारी अभियान में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Balrampur News: जरवा, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर (प्रतापपुर) में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। करीब दो हजार की आबादी वाले गांव में नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे न केवल चारों ओर गंदगी फैली है जबकि लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान नीरज मिश्रा समेत चमन, मनोज, प्रदीप वर्मा, विनायक और सुहेल खान सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय पर आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी पिछले चार माह से नियमित सफाई करने नहीं आया, जबकि उसका वेतन लगातार निकल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि संचारी अभियान के दौरान न्याय पंचायत के कई सफाईकर्मी गांव पहुंचे, लेकिन केवल फोटो खिंचवाकर लौट गए। इससे पहले भी शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और नए सफाईकर्मी की तैनाती की मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रभारी खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने बताया कि समस्या की शिकायत मिली है। शीघ्र ही विशेष अभियान चलाकर गांव की साफ-सफाई कराई जाएगी। नए सफाईकर्मी की तैनाती को लेकर उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: संचारी अभियान में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन