पशु गणना करने वालों को दस माह से नहीं मिला मानदेय, आंदोलन की चेतावनी

Feb 04, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - पशु गणना कार्य में लगे पैरावेटों को पिछले दस महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई परिवार दैनिक खर्च और बच्चों की पढ़ाई में असमर्थ हैं। पैरावेट संघ ने जल्द भुगतान की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

पशु गणना करने वालों को दस माह से नहीं मिला मानदेय, आंदोलन की चेतावनी

ललिया संवाददाता। क्षेत्र में पशु गणना कार्य में लगाए गए पैरावेटों को पिछले दस महीनों से मानदेय का भुगतान न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से पारिश्रमिक लंबित रहने के कारण कई पैरावेट परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं। मानदेय न मिलने को लेकर पैरापेटों ने जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

पैरावेट संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा सौंपा गया पशु गणना का कार्य पैरावेटों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लगभग दस माह पहले ही पूरा कर लिया था। बावजूद इसके अब तक उन्हें उनके श्रम का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। पैरावेटों का कहना है कि लगातार आर्थिक तंगी के कारण कई साथियों को कर्ज लेकर परिवार चलाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि भुगतान में हो रही देरी विभागीय लापरवाही का परिणाम है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट और गहरा जाएगा। पैरावेट संघ ने लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। भुगतान प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsVeterinary Workers Demand Immediate Payment After 10 Months of Delay
;;
;