विद्यालयों को एनसीईआरटी पुस्तकें उपलब्ध कराए प्रशासन: राजकुमार
Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट

बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक व विधायक को सौंपा।संघ के प्रांतीय संरक्षक राज कुमार जायसवाल व जिलाध्यक्ष गंगा राम शर्मा के नेतृत्व में प्रबंधकों ने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन तथा एडीएम शिव रतन सिंह से भेंट की। इस दौरान एडीएम न्यायिक को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जबकि मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सदर विधायक पल्टूराम व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को दिया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से वित्तविहीन विद्यालयों को एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
साथ ही यू-डाइस पोर्टल पर प्रमोशन, डिमोशन व करेक्शन का अधिकार विद्यालयों को देने, आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि सुनिश्चित करने, निजी विद्यालयों के शिक्षकों का 50 लाख रुपये का बीमा कराने, महंगाई के मद्देनजर प्रति वर्ष 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि की अनुमति तथा त्रिभाषा सूत्र के तहत संस्कृत शिक्षकों को पूर्व की भांति वेतन दिए जाने की मांग शामिल है। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांग पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा साथ ही स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी व निजी विद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


