बढ़ी मजदूरी, डेढ़ लाख श्रमिकों को मिलेगा फायदा

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में योगी सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई है। अकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में 10 रुपये और कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में 14 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों के जीवन में सुधार आएगा। पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

बढ़ी मजदूरी, डेढ़ लाख श्रमिकों को मिलेगा फायदा

बलरामपुर, संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को राहत भरी सौगात मिली है। प्रदेश की योगी सरकार ने अकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में 10 रुपये व कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में 14 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी की है। मजदूरी बढ़ने से जिले के डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों के जीवन में खुशहाली आएगी। इस फैसले से दिहाड़ी पर काम करने वाले श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। श्रम विभाग में पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंजीकृत श्रमिकों को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। श्रम विभाग के आकड़ों के अनुसार जिले में संगठित क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख से अधिक मजदूरों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा।

वहीं असंगठित क्षेत्र में दो से ढाई लाख मजदूर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं। इसमें भवन निर्माण, खेती-किसानी, ईंट-भट्ठा व अन्य श्रम आधारित कार्यों में लगे श्रमिक शामिल हैं। दिहाड़ी में बढ़ोतरी से इन मजदूरों की आय में सुधार होगा। मजदूरों के दैनिक जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। योजना के प्रारंभ से 31 मार्च 2026 तक जिले में श्रम विभा में 90 हजार 196 श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। श्रमिक नेता कल्लू सिंह चौहान, बृजेश विश्वकर्मा, शशि भूषण शुक्ल क्रांति व सियाराम विश्वकर्मा का कहना है कि महंगाई के दौर में बढ़ी मजदूरी का लाभ मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने में मददगार नहीं बन पाएगी। सरकार शत-प्रतिशत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाए। मजदूरी बढ़ने से दिहाड़ी मजदूरों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।