डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज केंद्र पर नकल की जांच

Feb 27, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर नकल की शिकायत के बाद जांच की गई। डीआईओएस ने केंद्र का निरीक्षण किया और सभी जगह शांतिपूर्ण परीक्षा पाई गई। गणित परीक्षा में 12,850 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,107 उपस्थित रहे। अन्य विषयों में भी परीक्षा शांति से संपन्न हुई।

डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज केंद्र पर नकल की जांच

बलरामपुर, संवाददाता। जिले में संचालित यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, गौर गुमड़ी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल जांच कराई। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के आधार पर डीआईओएस ने स्वयं केंद्र पर पहुंचकर हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान कक्षों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और वॉइस रिकॉर्डर को भी खंगाला गया। विस्तृत पड़ताल में शिकायत निराधार पाई गई। डीआईओएस ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा जिले के 66 केंद्रों पर आयोजित हुई।

गणित के प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ ने इसे सरल बताया, जबकि कई छात्रों को सूत्र आधारित प्रश्नों में कठिनाई हुई। गणित विषय में 12,850 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12,107 उपस्थित रहे और 743 अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन ऑटोमोबाइल्स विषय में 168 में से 142 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 26 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 10,271 में से 9,854 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 417 ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन पाई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।