धनराज हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक रामप्रताप वर्मा, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के अहिरौला गांव में मारपीट के बाद घायल धनराज मौर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। विधायक रामप्रताप वर्मा शोक संतप्त परिवार से मिले और सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

धनराज हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक रामप्रताप वर्मा, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

उतरौला (बलरामपुर) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला गांव में मारपीट की घटना में घायल युवक धनराज मौर्य की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा शनिवार को उनके आवास पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने गैड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि फरार चल रहे दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

यदि गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर उनकी चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।विधायक ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए शासन से मिलने वाली अहेतुक सहायता एवं अन्य सरकारी लाभ भी दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दबंगों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार गुप्त, राम गोपाल चौधरी, दह्न त्रिपाठी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।