नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़के के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों क
बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़के के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रानीपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो जून की शाम गांव में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान उसके 12 वर्षीय पुत्र को कुछ युवकों ने कोल्ड ड्रिंक और रुपये का लालच देकर अपने साथ ले लिया।
आरोप है कि आरोपी उसे मोटरसाइकिल से गांव के बाहर स्थित जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर थाना सादुल्लाहनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर एएसी विशाल पांडेय व सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को रामपुर अरना-सादुल्लानगर मार्ग पर ग्राम देवरिया इनायत के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरहान (19) पुत्र तकदीर अली व अफसर रजा (23) पुत्र अहमद रजा दोनों निवासी रानीपुर थाना सादुल्लाहनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गलत कृत्य, पिटाई व जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस टीम मामले में नामजद तीसरे आरोपी अब्दुल जाहिद की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी वाली टीम में दरोगा दुर्गेश तिवारी, सिपाही विजय यादव, अमजद खान व मयंक पांडेय शामिल रहे। मामले की विवेचना जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


