स्वयं अपने आशियाने पर लोग चला रहे हथौड़ा, प्रशासन की चेतावनी का दिखा असर

Feb 13, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - तुलसीपुर में हरैय्या तिराहे से देवीपाटन क्षेत्र के सिरिया नाले तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया है। प्रभावित लोगों ने 48 घंटे की समय सीमा में अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान एक पिलर बिजली के खंभे पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

स्वयं अपने आशियाने पर लोग चला रहे हथौड़ा, प्रशासन की चेतावनी का दिखा असर

तुलसीपुर, संवाददाता। हरैय्या तिराहे से निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा देवीपाटन क्षेत्र के सिरिया नाले से शुगर फैक्ट्री क्षेत्र के नकटी नाले तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से 48 घंटे की समय सीमा दिए जाने के बाद प्रभावित लोगों ने स्वयं अपने पक्के निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क के मध्य से दोनों ओर लगभग 15 फीट तक बाहरी अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को इसका असर तुलसीपुर में देखने को मिला। चारों ओर लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।

प्रशासन का कहना है कि पूर्व में कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी थी। सांकेतिक रूप से बुलडोजर चलाए जाने के बाद लोगों ने शुक्रवार को समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अतिक्रमण की जद में आ रहे अपने मकानों को गिराना शुरू कर दिया है। इसी दौरान जुगलीपुर मोहल्ले में मकान तोड़ते समय एक पिलर बिजली के खंभे पर गिर गया, जिससे बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि फोर लेन सड़क का निर्माण जनहित में है। इसको लेकर लोगों से प्रशासन का साथ देने के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं गिरे विद्युत पोल को ठीक कराकर जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।