भवनियापुर में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
Balrampur News - तुलसीपुर के वार्ड संख्या-14 में नगर अध्यक्षा कहकशां फिरोज ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सीसी सड़क, कवर नाली, वाटर कूलर और स्ट्रीट लाइट शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने इन कार्यों की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के विस्तारित क्षेत्र वार्ड संख्या-14 मोहल्ला भवनियापुर में शनिवार को विकास का नया अध्याय जुड़ गया। नगर अध्यक्षा कहकशां फिरोज ने लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज और सभासदों के साथ पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकार्पित कार्यों में सीसी सड़क निर्माण, कवर नाली, वाटर कूलर की स्थापना, तीन पौराणिक कुओं का सौंदर्यीकरण, राहगीरों के लिए बेंच और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में रोशनी और सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
बताया गया कि यह वार्ड हाल ही में नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुआ है, जहां पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। अब इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। अध्यक्षा कहकशां फिरोज ने कहा कि नगर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ सौंदर्यीकरण उनका लक्ष्य है। वहीं अदनान फिरोज ने बताया कि जल्द ही अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और विकास कार्यों की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


