योगाभ्यास के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न

Apr 04, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - उतरौला में राम तीर्थ डिग्री कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन योग अभ्यास के साथ हुआ। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

योगाभ्यास के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न

उतरौला, संवाददाता। इमिलिया बनघुसरा स्थित राम तीर्थ डिग्री कॉलेज के सभागार में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन योग अभ्यास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा की गहन जानकारी के साथ समाज में प्रभावी भूमिका निभाने की दिशा मिलती है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना चाहिए। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे विषयों की समीक्षा की गई। अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।