बहू भोज की खुशियां मातम में बदलीं, अज्ञात वाहन की टक्कर से दूल्हे की मौत
बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नवविवाहित युवक प्रमोद कुमार यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के समय परिवार बहू भोज का कार्यक्रम मना रहा था। प्रमोद को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
महाराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहू भोज के दिन सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम मैनहवा निवासी सहज राम यादव ने बताया कि उनके पुत्र प्रमोद कुमार यादव (28) की शादी 8 मई को सिद्धार्थनगर जिले के बरदहा नानकार निवासी कुसुम यादव के साथ हुई थी। शनिवार को बारात वापस लौटी थी और रविवार को घर में बहू भोज का कार्यक्रम चल रहा था。
दुर्घटना का विवरण
बताया गया कि रविवार रात करीब आठ बजे प्रमोद कुमार यादव किसी काम से मोटरसाइकिल से सेमरी चौराहा जा रहे थे। इसी दौरान नवीनगर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई।
परिवार का हाल
प्रमोद की मौत की खबर मिलते ही बहू भोज का माहौल मातम में बदल गया। नवविवाहिता पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


