निबोरिया चौराहे के पास हुए हादसे में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Balrampur News - बलरामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई तुलसीपुर से लौटते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आए। शोएब को लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बलरामपुर। थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम लौकहवा निवासी गुलाम मुस्तफा के पुत्र शोएब और अय्यूब किसी कार्य से तुलसीपुर गए थे। बताया गया कि 14 मई की रात करीब 8:40 बजे दोनों भाई अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान निबोरिया चौराहे से आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटनास्थल का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर शोएब (25) को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल अय्यूब (26) का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता गुलाम मुस्तफा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


