बहादुरगंज बाजार में दर्दनाक हादसा, चार वर्षीय बालिका की मौके पर मौत
ललिया के बहादुरगंज बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय शायना की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज बाजार निवासी डब्लू खान की चार वर्षीय पुत्री शायना सोमवार सुबह घर के निकट सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान चौधरीडीह मार्ग से बहादुरगंज बाजार की ओर आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बालिका को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि शायना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना ललिया निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


