राप्ती नदी में डूबा मासूम, काफी मशक्कत के बावजूद नहीं लगा पता
उतरौला के महुवाधनी ग्राम पंचायत में एक नौ वर्षीय बच्चा राप्ती नदी में डूब गया। बच्चे का नाम बृजेश कुमार है, जो खेलते समय नदी में गिर गया। गोताखोरों ने लंबे समय तक खोज अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

उतरौला, संवाददाता। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवाधनी के सुराहिया देवर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में नौ वर्षीय मासूम राप्ती नदी में डूब गया। देर शाम तक चले तलाश अभियान के बावजूद गोताखोर टीम को बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम के साथ खोज अभियान लगातार चलाया जा रहा है।ग्राम महुवाधनी निवासी रक्षा राम ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ राप्ती नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की।
स्थानीय गोताखोरों ने खाफी मशक्कत की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम उतरौला मनोज कुमार सरोज, कोतवाल व लेखपाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से नाव और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। एसडीएम मनोज कुमार सरोज ने बताया कि लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। वहीं परिजनों में का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


