Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 38 वर्षीय अकरम हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा सोमवार सुबह शंकरपुर कला और भाथर के बीच हुआ। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर शंकरपुर कला और भाथर के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच कर रही है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत हरनहवा परसिया के मजरा सिरसिहवा निवासी 38 वर्षीय अकरम हुसैन के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई शहबाज ने बताया कि अकरम प्रतिदिन पचपेड़वा जाते थे और रात 10 से 11 बजे के बीच घर लौट आते थे।

रविवार को भी वह पचपेड़वा गए थे। देर रात घर लौटते समय शंकरपुर कला व भाथर चौराहे के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर बाइक के टूटे हुए पार्ट भी पाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच कर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।