प्रसाद मेडिकल कॉलेज में चौथे तल से गिरकर महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - लखनऊ में बंथरा के प्रसाद मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय सीता दीक्षित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज में सीता को छत पर जाते दिखाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

प्रसाद मेडिकल कॉलेज में चौथे तल से गिरकर महिला की मौत

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के बंथरा में प्रसाद मेडिकल कॉलेज की चौथे तल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर सोमवार सुबह 32 वर्षीय सीता दीक्षित की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि सीता मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। वहीं, परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीता बंथरा के कौड़िया गांव की रहने वाली थीं। पति अक्षय दीक्षित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवारीजनों ने शनिवार शाम सीता को अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे सीता चौथे तल से नीचे गिरीं। उनका सिर फट गया। फर्श पर खून से लतपथ पड़ा देख कर्मचारी दौड़े।

परिवारीजन भी आ गए। घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सीता के परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों के न आने तक शव का पंचनामा भरने से इंकार कर दिया। हंगामा करने लगे।एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाकर शांत कराया। एसीपी के मुताबिक तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे सीता जीने से छत पर जाते दिखी हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह दिख रहा है। परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर और जांच में लापरवाही सामने आने पर अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सीता के भाई अधिवक्ता नीरज ने अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पर जब वह पहुंचे अस्पताल प्रशासन से सीसी कैमरा दिखवाने की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा भी दिखाने से मना कर दिया। जब वह पहुंचे तो कर्मचारियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श से आनन फानन खून आदि भी साफ कर दिया था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।