मेला देखने जा रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक युवक की मौत, तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। अनिल (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेला देखने जा रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक युवक की मौत, तीन घायल

तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना के अंतर्गत सोमवार देर रात्रि मेला देखने जा रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, भोजपुर निवासी अनिल (21)अपने साथियों सूरत( 21), मुकेश (29) और अनंत के साथ मोटरसाइकिल से देवीपाटन मेला देखने जा रहे थे। जैसे ही चारों युवक तुलसीपुर नकटी नाला के पास पहुंचे की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लाया गया जहां उपचार के दौरान दो की गंभीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पाते ही मृतक परिवार के घर में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।