तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो वर्षीय मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के ग्राम बरईपुर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची पायल की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्ची को चालक ने इलाज के लिए ले जाने का दावा किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो वर्षीय मासूम की मौत

बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरईपुर में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुई बच्ची को चालक इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरईपुर निवासी हनुमान की दो वर्षीय पुत्री पायल घर के निकट स्थित एक बाग में खेल रही थी। इसी दौरान इंटरलॉकिंग मार्ग से गुजर रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की पिता का आरोप है कि पूरन वर्मा निवासी बैजपुर बच्ची को उपचार कराने के लिए अपने वाहन में बैठाकर ले गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पायल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पूरन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल कुमार भारती को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।