वीर विनय चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान, 77 वाहनों का चालान
Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता। वीर विनय चौराहे पर गुरुवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन

बलरामपुर, संवाददाता। वीर विनय चौराहे पर गुरुवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों की जांच की गई। इस दौरान कुल 77 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान तीन दोपहिया वाहनों को कोतवाली नगर में बंद किया गया।
अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चार वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा दो ओवरलोड वाहनों को भी जब्त किया गया। पूरे अभियान में कुल एक लाख 54 हजार रुपये का शास्ति अधिरोपित किया गया, जिससे यातायात नियमों के प्रति सख्ती का संदेश दिया गया। विशेष अभियान को यातायात प्रभारी उमेश सिंह व पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया गया। आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


