Balrampur News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर केस

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के जखौली (अहिरवन डीह) गांव में बच्चों के मामूली विवाद

Balrampur News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर केस

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के जखौली (अहिरवन डीह) गांव में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर तीन महिलाओं ने एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से पीड़िता की पिटाई की गई। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी महिलाएं जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकलीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जखौली गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रंजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे बच्चों की बात को लेकर गांव की ही माया पत्नी माया राम, करिश्मा पुत्री माया राम और उशीला पुत्री माया राम उससे विवाद करने लगीं।

आरोप है कि तीनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।लक्ष्मी देवी के मुताबिक, उसने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो तीनों महिलाएं उग्र हो गईं और लात-घूंसों के साथ डंडों से उसकी पिटाई करने लगीं। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी महिलाएं जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चली गईं। घटना के बाद पीड़िता ने 14 सितंबर को सादुल्लानगर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर केस