मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

Apr 06, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - उतरौला के राम तीर्थ डिग्री कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत तीन दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। प्रदेश सह-संयोजक ओम प्रकाश ने बूथ प्रबंधन पर चर्चा की। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया और संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई।

मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

उतरौला, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के इमिलिया बंघुरा स्थित राम तीर्थ डिग्री कॉलेज के सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत आयोजित तीन दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सोमवार को राष्ट्रगान के साथ हुआ। समापन सत्र में प्रदेश सह-संयोजक ओम प्रकाश ने बूथ प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ समिति के गठन, सत्यापन और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कार्यशाला में महिला कार्यकर्ता, युवा टोली, संपर्क योजना और बूथ सदस्यों की मोबाइल सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण अभियान में सात सत्र आयोजित हुए, जिनमें रात्रि निवास की भी व्यवस्था रही।

जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और विधायक राम प्रताप वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, बिंदु विश्वकर्मा और महेंद्र पांडेय ने विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। समापन अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को विचारधारा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क जैसे विषयों की समीक्षा की गई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।