Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: तुलसीपुर में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती को भगाने और लखनऊ में बंधक रखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। युवती ने डर-धमकाकर रखा गया था लेकिन वह भागने में सफल रही। परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर करीब 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और लखनऊ में बंधक बनाकर रखने के मामले में तुलसीपुर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तुलसीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 12 सितंबर को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि चार सितंबर को कुछ लोग उसकी पुत्री को शादी कराने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इसके बाद युवती को लखनऊ में रिजवान के कमरे पर डरा-धमकाकर रखा गया। इसी बीच सात सितंबर को युवती किसी तरह मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब हुई और घर पहुंचकर परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दिए गए तहरीर के आधार पर तुलसीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को गुलहरिया तिराहा के पास से समशाद, छोटकन उर्फ छोटकऊ उर्फ समीम और रिजवान निवासीगण ग्राम गुदरा थाना तुलसीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार