वकील के खेत में दबंगई, फसल बर्बाद कर दी जिंदा गाड़ने की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के पैगापुर गांव में एक अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने खेत में घुसकर फसल चराने और जान से मारने की धमकी मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी राम नरेश यादव, महेश कुमार और कुद्दू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना के समय पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे उनकी जान बच गई।

वकील के खेत में दबंगई, फसल बर्बाद कर दी जिंदा गाड़ने की धमकी

​बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगापुर में खेत में घुसकर फसल चराने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित वकील वीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक, 9 मई की शाम करीब 4 से 5 बजे वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि गांव के ही राम नरेश यादव, महेश कुमार और कुद्दू पुत्रगण राम सुरेश अपनी भैंसों को उनके फार्म हाउस परिसर में घुसाकर गन्ना चरा रहे थे।

विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध के बाद आरोपियों ने 5-6 अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडों से अधिवक्ता को घेर लिया और धमकी दी कि यदि ज्यादा बोले तो बोटी-बोटी काट देंगे और जिंदा गाड़ देंगे। घटना के दौरान डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे उनकी जान बची। ​अधिवक्ता ने बताया कि नामजद लोगों पर पहले भी उनके खेत से शीशम और सागौन के पेड़ चोरी करने का आरोप लग चुका है। इस वजह से दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। अधिवक्ता ने प्रशासन से अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राम नरेश यादव, महेश कुमार व कुद्दू नामजद और पांच-छह अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेक कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।