पुलिस की तत्परता से दिव्यांग किशोर मिला परिजनों को
बलरामपुर, संवाददाता। जनसेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते

बलरामपुर, संवाददाता। जनसेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 ने गुम हुए एक दिव्यांग किशोर को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परेशान परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। सोमवार रात 10.43 बजे यूपी-112 को इवेंट संख्या 36667 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम नंदनगर से 17 वर्षीय एक बालक लापता हो गया है। सूचना देने वाले जाहिद अली ने बताया कि बालक गुलाबी शर्ट व काला लोअर पहने है। उसकी तलाश के लिए तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पीआरबी-6977 की टीम तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ व तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान एक किशोर मिला जो मानसिक रूप से दिव्यांग प्रतीत हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता के साथ उससे जानकारी प्राप्त की। उसकी पहचान ग्राम गोदहना सिसहना थाना गौरा चौराहा निवासी के रूप में की। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस टीम ने बालक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बलरामपुर पुलिस और यूपी-112 की त्वरित एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए यूपी-112 की टीमें चौबीसों घंटे तत्पर हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तत्काल यूपी-112 की सहायता ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


