शादी के नाम पर किशोरी को भगा ले गया युवक, केस दर्ज

Apr 04, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को शादी के लिए बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

शादी के नाम पर किशोरी को भगा ले गया युवक, केस दर्ज

बलरामपुर, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी करने के लिए युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक अप्रैल शाम करीब चार बजे मेरी 16 वर्षीय बेटी को युवक शादी के लिए अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। युवक से जब बात की तो लड़की को वापस करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सहजौरा बिगहवा नसीरडीह निवासी जगप्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।