शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में मुकरा, किशोरी ने की आत्महत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। तनाव में रहने के कारण किशोरी ने फांसी लगाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में मुकरा, किशोरी ने की आत्महत्या

बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि एक गांव निवासी एक महिला की करीब 15 वर्षीय बेटी का गांव के युवक से पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर किशोरी को अपने झांसे में लिया, लेकिन बाद में वह मुकर गया। परिजनों के अनुसार, युवक के व्यवहार में अचानक बदलाव आने से किशोरी तनाव में रहने लगी। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने युवक और उसके परिवार पर मानसिक उत्पीड़न व धमकी देने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपी के कारण ही उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन की तहरीर पर आरोपी वसीम, अमीर अली व वसीम की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।