किशोरी को शादी के लिए भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की को एक युवक शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। महिला ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिंकू कुमार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया। किशोरी को भी सुरक्षित मिला है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

किशोरी को शादी के लिए भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी को अज्ञात युवक शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर प्राथिमकी दर्ज करके तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि रविवार को टीम ने काशीराम आवास सिरसिया निवासी पिंकू कुमार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन के पास भागते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। किशोरी भी मिल गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।