Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsTeachers Meeting in Uttaroula Enhancing Education through Training and Collaboration
विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षण को लेकर तैयार हुई रणनीति

विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षण को लेकर तैयार हुई रणनीति

संक्षेप:

Balrampur News - उतरौला के कंपोजिट विद्यालय बभनी बुजुर्ग में शिक्षक-संकुल की बैठक आयोजित की गई। इसमें कई बेसिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में प्रशिक्षण की जानकारी साझा की गई और बेहतर शिक्षा के लिए...

Sat, 25 Oct 2025 12:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

गैड़ास बुजुर्ग,संवाददाता। उतरौला के कंपोजिट विद्यालय बभनी बुजुर्ग में शुक्रवार को शिक्षक-संकुल की बैठक हुई। इसमें कई बेसिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रशिक्षण में मिली जानकारी को साझा किया गया। इसके आधार पर अपने विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने का मसौदा भी तैयार किया गया। बैठक में सीख प्रक्रिया, हमारे प्रयास, शिक्षक प्रशिक्षण से सीख चुनौतियां और समाधान, अकादमिक आवश्यकताओं हेतु नियोजन, विभागीय सूचना सत्र, विभागीय प्राथमिकता एवं प्रशंसा सत्र, समेकन, स्मार्ट क्लास, टैबलेट एवं आईसीटी लैब का प्रभावी उपयोग समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संकुल शिक्षक देश रत्न द्वारा टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर शिक्षण अधिगम को सरल व प्रभावी बनाने पर प्रकाश डाला।न्याय

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पंचायत बिरदा बनिया भारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ तकिया, पनवा रमवा के प्राथमिक विद्यालय बरायल, बढ़या पकड़ी के कम्पोजिट विद्यालय नया नगर , मनापार बहेरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय गनवरिया खुर्द, रेडवलिया के कंपोजिट विद्यालय बड़हरा भिठौरा, तिलखी बढ़या के कम्पोजिट विद्यालय मटयरिया कर्मा, इमलिया बनघुसरा के कंपोजिट विद्यालय बनघुसरा में भी बैठक का आयोजन किया गया। । संकुल शिक्षक राम लाल शर्मा, देश रत्न, शबी फातिमा, कुलदीप कुमार, संजय कुमार, घन श्याम यादव, बालक राम, शहनाज़ बेगम, राशिदा मौजूद रहे।