सड़क हादसा या साजिश की आशंका को लेकर भाई ने पुलिस से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने सड़क दुर्घटना की कहानी पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसा या साजिश की आशंका को लेकर भाई ने पुलिस से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम धनगढ़वा लखनीपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के भाई ने सड़क दुर्घटना की कहानी पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से दफन किए जा चुके शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

मृतक का परिचय

हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम धनगढ़वा लखनीपुर निवासी लवकुश पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका 21 वर्षीय भाई सुनील कुमार 29 अप्रैल 2026 को अपनी बाइक से थाना ललिया क्षेत्र के रामनगरा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। आरोप है कि गांव के कुछ युवक एक डांसर को लाने के लिए सुनील की बाइक लेकर गए थे। इस दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे बरदौलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली। बताया गया कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग सुनील को घायल अवस्था में छोड़कर चले गए।

Voice of UP

घटना के बाद की स्थिति

बाद में यूपी 112 की सूचना पर एम्बुलेंस से उसे शिवपुरा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बलरामपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी अगले दिन मिली। इसके बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीन मई 2026 को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव में दफना दिया था।

परिजनों की मांग

मृतक के भाई लवकुश पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्हें अपने भाई की मौत केवल सड़क दुर्घटना नहीं लगती। उन्होंने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पुलिस की कार्रवाई

अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया बलरामपुर ने बताया कि मृतक के भाई लवकुश पासवान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

इस मामले में मृतक का नाम क्या है?
मृतक का नाम सुनील कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।