Sub-District Magistrate Inspects Rain Shelter in Utraula एसडीएम ने ठंड से बचाव व्यवस्था का लिया जायजा, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsSub-District Magistrate Inspects Rain Shelter in Utraula

एसडीएम ने ठंड से बचाव व्यवस्था का लिया जायजा

Balrampur News - उतरौला में उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। नगर पालिका लिपिक नीरज कुमार गुप्ता ने सुविधाओं की जानकारी दी। उप जिलाधिकारी ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का भी जायजा लिया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSun, 29 Dec 2024 05:01 PM
share Share
Follow Us on
एसडीएम ने ठंड से बचाव व्यवस्था का लिया जायजा

उतरौला, संवाददाता। कस्बे में नगर पालिका परिषद उतरौला की ओर से संचालित रैन बसेरा का उप जिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार ने शनिवार रात में निरीक्षण किया। जहां नगर पालिका लिपिक नीरज कुमार गुप्ता द्वारा रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने नगर का भ्रमण कर नगर में सार्वजनिक स्थानों, बस स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, सीएचसी उतरौला, अंबेडकर चौराहा आदि जगहों पर जल रहे अलाव का जायजा लिया। इस मौके पर कई कर्मचारियों के साथ सदर अमीन अम्मार रिजवी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।