स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुदयाल श्रीवास्तव के नाम पर होगी गली

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - तुलसीपुर की पुरानी बाजार स्थित गली का नाम स्वर्गीय गुरुदयाल श्रीवास्तव के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और महात्मा गांधी के सत्याग्रह में भाग लेकर जेल गए थे। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से नामकरण की मांग थी, जिसका स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुदयाल श्रीवास्तव के नाम पर होगी गली

तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार स्थित एक गली का नाम अब भूतपूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गुरुदयाल श्रीवास्तव के नाम पर रखा जाएगा। बताया जाता है कि उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और महात्मा गांधी के आह्वान पर सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर जेल भी गए थे। वार्ड नंबर सात के सभासद प्रतिनिधि विजय प्रताप सोनी ने बताया कि स्थानीय नागरिक लंबे समय से गली के नामकरण की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण कदम बताया।

गली के नामकरण का आधिकारिक लोकार्पण जल्द ही भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।