सड़क पर गंदे पानी का जमावड़ा, उठ रही दुर्गंध

सड़क पर गंदे पानी का जमावड़ा, उठ रही दुर्गंध

संक्षेप:

Balrampur News - तुलसीपुर के भवनियापुर रोड पर हेलीपैड के सामने नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा है। इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन समस्या का...

Sep 16, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

तुलसीपुर। नगर के भवनियापुर रोड स्थित हेलीपैड के सामने रोड पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर लम्बे समय से जमा है। गंदे पानी से दुर्गंध आने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने जल निकासी कराने के साथ दुर्गंध से मुक्ति दिलाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।