ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरशिक्षा के साथ बच्चों में खेल प्रतिभा जरूरी: मनीषा रानी

शिक्षा के साथ बच्चों में खेल प्रतिभा जरूरी: मनीषा रानी

बलरामपुर। संवाददाता खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में...

शिक्षा के साथ बच्चों में खेल प्रतिभा जरूरी: मनीषा रानी
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरTue, 18 Jan 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर। संवाददाता

खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में वफावा गांव में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी मनीषा रानी के निगरानी में सास्वत युवा मंडल में आयोजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मनीषा रानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभा में भी आगे बढ़ाना है। इसी के तहत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में अवसर दिया जाएगा। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सत्यवीर सिंह एवं सारस्वत युवा मंडल के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कबड्डी, खो-खो, चक्का फेंक, दौड़ आदि खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतिभा का अवसर दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का विभिन्न खेलों में प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमन देवी, शुक्राचार्य, जगदीश प्रसाद शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता मन बहाल शुक्ला, प्रमोद शुक्ला आदि ने उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को नेहरू युवा केंद्र से पुरस्कृत किया गया। विजेता के साथ उपविजेता टीम को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक सत्यवीर सिंह, योगेश तिवारी, अश्वनी श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, आशीष चौरसिया, बालकृष्ण शुक्ला, आदर्श सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें