स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम जरूरी : वीरेंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने छात्रों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने नियमित प्राणायाम के लाभों पर जोर दिया और छात्रों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम जरूरी : वीरेंद्र

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड समेत कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं फिट रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने किया। योग शिविर में योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

घर-घर योग अभियान के तहत लगातार विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व पार्कों में योग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। योगाचार्य ने शिविर में अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, हलासन, मयूरासन और शीर्षासन सहित कई योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही जल नेती, सूत्र नेती व धौती जैसी जटिल योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर उनके लाभों की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी, राहुल शर्मा, डॉ. शुचिता चौहान, उमेश तिवारी, बीपी पाण्डेय, मंजू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।