यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से पूर्व यू-ट्यूब मार्गदर्शन सत्र कल
Balrampur News - हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत यूपी बोर्ड की तरफ से शनिवार 14 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन यू-ट्यूब सत्र आयोजित किया जाएगा।

आगामी 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत यूपी बोर्ड की तरफ से शनिवार 14 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन यू-ट्यूब सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र परीक्षा की बेहतर तैयारी, विषयवार रणनीति, समय प्रबंधन तथा तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। सत्र का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब लिंक https://www.youtube.com/live/p4Gk7fdS5xY के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश भर के विद्यार्थी सीधे जुड़ सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



