Balrampur News: सांप के काटने से चाय दुकानदार की मौत

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: गैसड़ी/बलरामपुर में चैनपुर गांव निवासी छठी राम की सांप के काटने से मौत हो गई। वह चाय की दुकान चलाते थे। अचानक हुई उनकी मौत से पत्नी और नौ बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Balrampur News: सांप के काटने से चाय दुकानदार की मौत

Balrampur News: गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। जरवा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी छठी राम पुत्र घिर्रे की सांप के काटने से मौत हो गई। वह पहलवानपुर तिराहे पर चाय की दुकान संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई उनकी मौत से पत्नी और नौ बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीती शाम करीब छह बजे छठी राम अपनी चाय की दुकान के पीछे पेशाब करने गए थे। इसी दौरान किसी सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से तुलसीपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अरशद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: सांप के काटने से चाय दुकानदार की मौत