
बलरामपुर-प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में बनी रोड़ा
Balrampur News - बलरामपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया धीमी चल रही है। 170 इंटर कॉलेजों में से 164 ने सूचनाएं दी हैं, जबकि 6 कॉलेजों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। डीआईओएस ने कॉलेजों को तीन दिनों के भीतर सूचनाएं उपलब्ध कराने की चेतावनी दी है।
बलरामपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है। अभी तक जिले के 170 इंटर कॉलेज में 164 स्कूलों से बोर्ड परीक्षा केंद्र संबंधी आधारभूत सूचना डीआईओएस कार्यालय पर उपलब्ध कराई है। छह कॉलेजों की ओर से अभी तक इसमें रुचि नहीं ली गई है। इससे ये कॉलेज परीक्षा केंद्र बनने से वंचित हो सकते हैं। जिले में 170 माध्यमिक, राजकीय ,सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त,निजी विद्यालय संचालित है। इन स्कूलों में हाई स्कूल में 20800 एवं इंटरमीडिएट में 14600 विद्यार्थी पंजीकृत है। यह सभी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद से इन सभी स्कूलों से आधारभूत सूचना विभागीय पोर्टल पर अपडेट करके ऑफलाइन एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना था। जिसकी अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित थी। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी 170 कॉलेजों में से 164 आधारभूत सूचना विभाग को उपलब्ध कराने में सफल रहे हैं। छह विद्यालय ने अभी भी डीआईओएस कार्यालय को सूचनाए उपलब्ध नहीं कराई हैं। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताई है। इन कॉलेजों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर तीन दिनों में आधारभूत सूचना उपलब्ध कराने की चेतावनी दी है। इसके बाद बोर्ड को सूचना उपलब्ध कराया जाएगा। तहसील समिति ने नहीं भेजी सूचनाएं निर्धारित तिथि के भीतर माध्यमिक शिक्षा विभाग को तहसील स्तर से गठित कमेटी ने बोर्ड के केंद्र संबंधी कॉलेज की आधारभूत रिपोर्ट नहीं उपलब्ध कराई है जबकि इस रिपोर्ट को 17 नवंबर तक प्रत्येक दशा में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को तहसील कमेटी को उपलब्ध कराना था। यह सूचनाएं ऑफलाइन डीआईओएस कार्यालय को देना था। समय से सूचना न मिलने के कारण विभाग को माध्यमिक शिक्षा परिषद को रिपोर्ट भेजने में देरी हो रही है। तहसील कमेटी से उपलब्ध कराए गए रिपोर्ट को ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर भेजना है। सूचना भेजने में देरी होने के कारण केंद्र निर्धारण में भी देरी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस कमेटी को उपलब्ध कराना है रिपोर्ट तहसीलों से उपलब्ध कराने के लिए तीनों तहसीलों में कमेटी गठित है। यह कमेटी तहसील के अंतर्गत आने वाले निजी, सहायता प्राप्त , राजकीय स्कूलों सहित राजकीय इंटर कॉलेज के आधारभूत सूचना को जांच करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को ऑफ़लाइन उपलब्ध कराएगी। इस कमेटी मे एसडीएम अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य सचिव, जीआईसी के एक प्रधानाचार्य, लोक निर्माण विभाग के एई शामिल हैं। इन सभी को ऑफलाइन स्कूलों की जांच करके ऑफलाइन तक देनी थी, लेकिन अभी तक माध्यमिक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। कोट यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकरहाई स्कूल इंटरमीडिएट केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया गतिमान है। तहसील स्तर पर गठित कमेटी को 17 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय पर आधारभूत ऑफलाइन सूचनाए उपलब्ध कराना था जो अभी नहीं मिल सका है ।तहसील कमेटी सूचनाओं मांगी गई है।-मृदुला आनंद डीआईओएस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




