मृतक के नाम पर होती रही गैस डिलीवरी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

तुलसीपुर में शिवांग इंडेन गैस वितरक से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक मृतक उपभोक्ता के नाम पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन डिलीवरी दिखाई गई। पीड़िता शांति देवी ने शिकायत की कि उनके पति के नाम पर गैस डिलीवरी का मैसेज आया, जबकि उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के नाम पर होती रही गैस डिलीवरी

तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर क्षेत्र में संचालित शिवांग इंडेन गैस ग्रामीण वितरक विशुनपुर खैरहनिया से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मृतक उपभोक्ता के नाम पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन डिलीवरी दर्शाई जाती रही, जबकि लाभार्थी को सिलेंडर नहीं मिला। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता शांति देवी ने पूर्ति निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरे पति का निधन करीब दो वर्ष पहले हो चुका है, फिर भी मेरे पति के नाम पर गैस एजेंसी के अभिलेखों में सिलेंडर की डिलीवरी दिखाई जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 मई को उनके मोबाइल पर गैस सिलेंडर सफलतापूर्वक डिलीवर होने का संदेश भी प्राप्त हुआ, जबकि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें गैस देने से मना कर दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि लगातार दबाव बनाने के बाद छह जून को उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। उनका आरोप है कि केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई अन्य उपभोक्ताओं के नाम पर भी फर्जी ऑनलाइन डिलीवरी दिखाकर अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि पात्र उपभोक्ता को उसका पूरा लाभ मिल सके। यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।