Balrampur News: हरहटा में जलभराव से सड़क बदहाल
Balrampur News: तुलसीपुर के ग्राम पंचायत हरहटा में नाली जाम होने से पीडब्ल्यूडी सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।

Balrampur News: तुलसीपुर। स्थानीय ग्राम पंचायत हरहटा में नाली जाम होने से पीडब्ल्यूडी सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार पानी भरे रहने से करीब 50 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है साथ ही जगह-जगह लगभग एक-एक फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे हरहटा सहित आसपास के दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग तुलसीपुर-इटवा रोड को कैलाशगढ़ लिंक रोड के माध्यम से नथुनिया मोड़ स्थित नेशनल हाईवे से जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। जलभराव के कारण सड़क की डामर परत उखड़ चुकी है।
दोपहिया व चारपहिया वाहन आए दिन इन सड़क गड्ढों में फंस जाते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों व एंबुलेंस को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भोला सरोज, बृजेश सरोज, राकेश सरोज, रूपेश कुमार, वीरेंद्र पासवान ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


