Balrampur News: घासी पोखरा बाजार में जलभराव
Balrampur News: सादुल्लानगर में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। अस्पताल, थाना और बाजारों की सड़कों पर भरा पानी जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है। समस्या को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है।

Balrampur News: सादुल्लानगर। स्थानीय कस्बा सहित आसपास के बाजारों में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। अस्पताल, थाना और प्रमुख बाजारों के सामने सड़कों पर भरे पानी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राहगीरों, मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने इसके स्थायी समाधान की मांग उठाई है। जुनैद रायनी, अकबर अली, कल्लन, अखिलेश पांडेय, संदीप पांडेय, मनीष कुमार सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रमुख मार्गों और तिराहों पर शीघ्र नाला निर्माण कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


