Balrampur News: 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर के बेलवा सुल्तानजोत गांव से 13 वर्षीय कुलदीप संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह 4 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे घर से बिना बताए निकला और शाम तक वापस नहीं आया। परिवार ने उसकी खोज की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Balrampur News: 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव से 13 वर्षीय किशोर कुलदीप संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक वह चार अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों समेत आसपास काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोर के चाचा सरवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता