
सफाई देखने कस्बे में निकले एसडीएम, हर ओर पसरी दिखी गंदगी
संक्षेप: Balrampur News - उतरौला में एसडीएम अभय सिंह ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और गंदगी देखकर ईओ को इसे हटवाने के निर्देश दिए। डीएम विपिन कुमार के निरीक्षण के बाद एसडीएम ने वार्डों में सफाई को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वार्ड वासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
उतरौला, संवाददाता। आखिरकार एसडीएम अभय सिंह मंगलवार को सुबह कस्बे में सफाई का हाल जनने के लिए निकले। मुख्य सड़कों के दोनों ओर पसरी गंदगी देखकर ईओ को तत्काल इसे हटवाने के निर्देश दिए। नियमित सफाई को और बेहतर करने को कहा। यह कदम सोमवार को डीएम विपिन कुमार के निरीक्षण में सामने आई खामियां पर उठे हैं। इस खबर को हिंदुस्तान ने 03 नवंबर के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। इसको लेकर कस्बे के लोगों ने कहा कि खबर छपने पर ही कदम उठाए जाते हैं। डीएम की मुख्य सड़क से गुजरते समय गंदगी पर नजर पड़ी थी।

वह रुककर सफाई व्यवस्था को परखा था। इसके बाद ईओ को कड़े निर्देश दिए थे। एसडीएम को भी इस पर ध्यान रखने को कहा था। जिसके मद्देनजर एसडीएम ने मंगलवार को सुबह पहली बार उतरौला चौराहे का निरीक्षण किया। एसडीएम ने विशेष रूप से वार्डों की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा को सफाई व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया। इसमें वार्डों से कूड़े के ढेर हटाने और सुबह-शाम सड़कों पर झाड़ू नियमित लगवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने वार्ड वासियों से रूबरू होकर सफाई व्यवस्था के संबंध में बातचीत की। लोगों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जगदम्बा गुप्ता ,कमलेश मौजूद रहे। ------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




