जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जागरूकता रैली को हरी झंदी दिखाकर किया रवाना
Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता। नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से

बलरामपुर, संवाददाता। नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपीएस खगइजोत में स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विपिन जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसए शुभम शुक्ला ने की। सदर विधायक ने बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया, वहीं विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने की बात कही।
डीएम ने सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की, जबकि सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के समन्वय पर बल दिया। इसके बाद अतिथियों ने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने “हम सबने ठाना है, हर बच्चे को पढ़ाना है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उत्कृष्ट नामांकन करने वाले शिक्षक रजनीश कुमार शर्मा, रामसेवक, राजेश कुमार, श्रद्धा सिंह और आरती सिंह को डीएम ने सम्मानित किया। साथ ही नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, चॉकलेट और उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला वित्त एवं लेखा अधिकारी विवेक पांडेय, डीसी सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, बीईओ रामचंद्र, जिला स्काउट मास्टर महमूद उल हक, अखिलेश शुक्ला, संदीप सिंह, अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


