12 वर्ष पहले बने सरस हाट की दुकानों की नहीं हुआ आवंटन

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत बंजरियां में 2012-13 में सरस हाट बाजार का निर्माण हुआ था। 12 साल बीतने के बाद भी दुकानों का आवंटन नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र आवंटन प्रक्रिया की मांग की है ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

12 वर्ष पहले बने सरस हाट की दुकानों की नहीं हुआ आवंटन

रेहरा बाजार। विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजरियां में वर्ष 2012-13 में लगभग 20 से अधिक की लागत से सरस हाट बाजार का निर्माण कराया गया था। सारस हाट निर्माण हुए लगभग 12 वर्ष बीतने के बाद भी अब तक दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अर्जुन, संतराम, मनोज कुमार, रमेश आदि ने मामले की जांच कर शीघ्र आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार शुरू होने से गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।