Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsSanitation Workers Protest Against Online Attendance in TulsiPur
बलरामपुर-ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर-ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Balrampur News - तुलसीपुर में सफाई कर्मचारी संघ ने ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिना संसाधनों के ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने पर आपत्ति जताई और इसे उचित नहीं बताया। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जायज हैं।

Jan 11, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

तुलसीपुर, संवाददाता। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारी प्रदीप कुमार गौतम एवं राकेश चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने गैसड़ी पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू से भेंट कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बिना पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए ऑनलाइन उपस्थिति लागू किए जाने पर आपत्ति जताई। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि जब प्रदेश के अन्य किसी भी जनपद में सफाई कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू नहीं है, तो अकेले इस जनपद में इसे लागू करना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय को जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। पूर्व विधायक ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें जायज एवं नियमसंगत हैं और शीघ्र ही जिलाधिकारी से सामूहिक वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से संयम बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीपुर धर्मेंद्र सिंह सहित जाहिर, आलम, शेर पन्नू सिंह, निरंजन लाल वर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, राजेश तिवारी, नुसरत हुसैन हाशमी, राममणि, पंकज मिश्रा, संचित यादव, सदर विकास जय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, नीरज सिंह, पंकज सिंह, अनमोल सिंह सहित सभी विकासखंड के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;